परिहार: बिशनपुर में अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
बिशनपुर में अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू. परिहार थाना क्षेत्र के परसंडी पंचायत के बिशनपुर गांव में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रात्रि उस समय घटित हुई जब घर के लोग अन्य जगह पर शादी विवाह के अवसर पर गए हुए थे। मोटरसाइकिल, बकरी, चावल, गेहूं, फर्नीचर, वस्त्र व नगद समेत लाखों रुपए जल गए।