कन्नौज: कन्नौज शहर में किले के पास स्थित हनुमान जी का यह दिव्य स्थान, यहां दीपक जलाकर बाबा को प्रसन्न किया जाता है
कन्नौज शहर में राजा जयचंद के किले के पास हनुमान जी का दिव्य स्थान है। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां भक्तों की भीड़ होती है। भक्त यहां पर बाबा को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाते है। कहा जाता है कि बाबा के समक्ष यहां दीपक जलाने से बाबा जल्दी प्रसन्न हो जाते है और अपने भक्तों के कष्टों को दूर करत है। यह वीडियो बुधवार शाम 5 बजे का है।