शामली: शामली के बादशाहपुर में शिव मंदिर से चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने गांव बादशाहपुर निवासी किसान यशपाल सिंह की शिकायत पर गांव के ही मोहित नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। किसान के मुताबिक वह अपने गांव के साथी संजीव के साथ खेत पर जा रहा था और इसी बीच गांव के शिव मंदिर पर गांव का ही मोहित नाम का युवक दानपात्र से चोरी करता मिला। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया है।