बदायूं: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया
Budaun, Budaun | Jun 8, 2026 बदायूँ के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाश प्राप्त) ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गैर सरकारी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।