बांका: बांका सदर अस्पताल के दो चिकित्सकों ने दिया त्यागपत्र, सिविल सर्जन को सौंपा आवेदन
Banka, Banka | Jul 1, 2026 सदर अस्पताल के दो चिकित्सकों ने अपना त्यागपत्र सीएस डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को सौंप दिया है। बुधवार की सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार के कारण यह निर्णय लिया है। त्यागपत्र देने वाले चिकित्सकों में ईएनटी विशेषज्ञ विक्रम सत्यार्थी और सर्जन सूरज कुमार शामिल हैं।