बागपत: मवीकलां ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में चार दोस्त घायल हुए
Baghpat, Bagpat | May 13, 2026 मवीकलां गांव निवासी दीपक ने बुधवार की सुबह करीब साढे सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली देहरादून इको नामिक कारिडोर पर मवीकलां ओवर ब्रिज पर मंगलवार देर रात दिल्ली से शामली की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। कार सवार सुल्तानपुरी दिल्ली के युवक केशव, अनीश, हर्ष और एक अन्य घायल हो गए।