पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया दस्तयाब, वन स्टॉप सेंटर शिवपुरी भेजा
आज मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे पिछोर थाना प्रभारी द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से बताया है कि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पिछोर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अपहृता की तलाश की गई एवं मुखबिर की सूचना से आज मंगलवार को अपहृता को पुलिस द्वारा विधिवत दस्तयाब किया जाकर कार्रवाई पूर्ण कर वन स्टॉप सेंटर शिवपुरी दाखिल किया गया।