ग्वालियर गिर्द: सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने दिखाई हाथ की सफाई, महिला के पर्स से गायब किए लाखों के जेवर
थाटीपुर से पुरानी छावनी जा रही ई रिक्शा सवार महिला के पर्स से करीब 5 लाख के गहने चोरी कर लिए गए। इसमें सोने की चेन अंगूठी और कान के टाप्स लोंग आदि शामिल है, इनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।दरअसल रीना जाटव नाम की महिला अपनी ससुराल थाटीपुर से पिता के यहां पुरानी छावनी जा रही थी इसके लिए उसने ई रिक्शा पकड़ा जिसमें गोला का मंदिर चौराहे से 2 अन्य महिलाएं आकर बैठ गई।