भिवानी: सामान्य अस्पताल में आए मरीजों को कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक
स्थानीय चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल की ओपीडी में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में आए मरीजों को बताया गया कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जागरूकता ही लोगों को इस बीमारी से बचाने में सहायक होती है।