भिवानी: उच्च शिक्षा के लिए 21 लड़कियों को दी गई 22 लाख तीन हजार 583 रुपये की ब्याज पर सब्सिडी : डीसी, नरेश नरवाल
डीसी नरेश नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा के लिए 21 लड़कियों को 22 लाख तीन हजार 583 रुपये की ब्याज पर सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करके सक्षम बनाना है। व्यावसायिक तकनीकी डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरल, पोस्ट डॉक्टरल जैसे कोर्स के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण लेने वाली छात्राएं ने ब्याज की राशि पर पांच प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त की।