वारिसलीगंज: महेशपुर-कठोखरी में खेत विवाद पर बवाल, पुलिस के सामने चलीं लाठियां
नवादा। जिले के महेशपुर और कठोखरी गांवों के बीच शनिवार को खेत में जानवर घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद सुरेंद्र चौहान और प्रवेश यादव के बीच शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लाठी-डंडों से हुई झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।