हरदा: हरदा के वेयरहाउसों में किसानों की समस्याएँ दूर करने की मांग, विधायक ने लिखा पत्र
Harda, Harda | May 15, 2026 आज 15 मई शाम 7 बजे हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने जिले के वेयरहाउसों में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शासन और प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त और सिद्धार्थ जैन को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने जिले के कई वेयरहाउसों का निरीक्षण किया।