गोला: मलांव गांव में पेड़ काटने के विवाद ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव करने पहुंची महिला की हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव मे पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची कर्मा देवी की मौत हो गई। शुक्रवार शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि धर्मेंद्र और जयहिंद ने रामफेर पर हमला किया, जिसमें उनकी पत्नी कर्मा देवी भी घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।