ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए नगला बीच के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि उनके पिता जवाहरलाल प्लॉट में काम कर रहे थे। आरोप है तभी पड़ोसी पृथ्वीराज, अजय कुमार, प्रेमवती, बबली गाली गलौज करने लगे। गाली गलौच का विरोध करने पर व्यक्ति, उसके पिता और मां से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।