जहानाबाद समाहरणालय में सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में हुलासगंज प्रखंड के दावथू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की जहां उपस्थित विधायकों ने विकास संबंधी सुझाव दिए। पर्यटन, उद्योग, कृषि, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया।