चीनोर: इटमा गांव की घटना में नया मोड़, रातों रात बंद किया गया खोदा गया गड्डा
इटमा में बीते दिनों पहले हुई मंदिर परिसर की घटना के बाद अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। अज्ञात लोगों द्वारा जिस स्थान पर गड्ढा खोदा गया था उसे रात्रि किसी ने फिर से मिट्टी डालकर बंद कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दोषियों को सामने लाने की मांग की है।