लोहारू: लोहारू के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारी संघ की बैठक का हुआ आयोजन,की चर्चा
Loharu, Bhiwani | Feb 20, 2024 मंगलवार को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पार्क में सेवानिवृत कर्मचारी संघ की खंड कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान सत्यवीर सिंह ने की। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सरकार से मांग की गई। वहीं सेवानिवृत कर्मचारियों ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया।