सीतारपटन मेले में दुकानदारों से ठेकेदार द्वारा निरखनामा से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। शनिवार को अंतिम दिन रहा। जहां चार बजे व्यापारियों ने बताया कि निरखनामा के अनुसार प्रति वर्ग फीट 25 रुपए की दर तय थी, लेकिन ठेकेदार ने 100 से 150 रुपए तक वसूले। विरोध करने पर ठेकेदार ने कोई सुनवाई नहीं की।