लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोखरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चरोखरा निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप ठाकुर के पुत्र महेश ठाकुर एवं महेश ठाकुर की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है।