युवती पर खौलता पानी फेंकने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर : इलाज का खर्च उठाएगी सरकार; आर्थिक मदद और डेयरी बूथ देने की भी घोषणा। जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने मोमोज बेचने वाली युवती पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है। आरोपी कॉन्स्टेबल नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की घोषणा की है। दरअसल, मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे की है। घटना को लेकर 22 जून को पीड़िता रेशु गुप्ता (27) की बड़ी बहन खुशबू ने FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया था। वहीं, पुलिस के अनुसार जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे।
Jalor, Jalor | Jun 28, 2026