बाराहाट: चचरा में महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई विशाल कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
Barahat, Banka | Apr 6, 2026 चचरा गांव में सोमवार को श्री श्री 1008 एकादश दिवसीय महारूद्र यज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों महिला एवं कन्या श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा इलाका भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया।यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।