चेनारी: चेनारी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
Chenari, Rohtas | Nov 15, 2026 आस्था का सैलाब बना चेनारी : डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पूरा चेनारी *छठमय* हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदियों, पोखरा, तालाब और नगर पंचायत चेनारी के छठ घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। संध्या बेला में हजारों व्रतिय