पंडरिया: ₹14.14 करोड़ की सड़कों से बदलेगी पंडरिया की तस्वीर, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
पंडरिया विधानसभा में विकास को नई रफ्तार देते हुए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण और मजबूतीकरण कार्यों के लिए ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं में डेंगुरु जाम से अमनिया मार्ग,भरतपुर-घोघरा मार्ग और महली से नानापुरी तक सड़क मजबूतीकरण शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से डेंगुरु