पन्ना: दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से ₹28 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर!
Panna, Panna | May 30, 2026 पन्ना शहर में इन दिनों अपराधियों और चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही दिन के उजाले का। शहर के सबसे व्यस्त इलाके गांधी चौक से पंचम सिंह चौराहा मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।