चांदपुर: चांदपुर रेलवे स्टेशन से भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए वह चांदपुर से रवाना हुए। बड़ी संख्या में लोग शिविर में जा रहे हैं।