हाथरस: हाथरस में सांपों का आतंक बरकरार बच्ची एवं व्यक्ति को खेत में काम करते समय काटा दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी
जिला हाथरस में बारिश के चलते सांपों का आतंक पूरे तरीके से बरकरार है खेतों में काम कर रहे लोगों पर सांप द्वारा ताबड़तोड़ हमला किया जा रहा है ऐसे ही सांप द्वारा एक बच्ची एवं व्यक्ति को खेत में काम करते समय काट कर घायल कर दिया गया जिनको परिजनों द्वारा रविवार सुबह 11:30 बजे के लगभग जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है