कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट सहित आठ लोगों के खिलाफ चल रहे राजद्रोह के मामले में हाईकोर्ट से स्टे आदेश मिला है। मुकद्दमे में पुलिस द्वारा चार्जशीट न्यायालय सीजेएम इटावा में दाखिल की गई थी। जिसमें न्यायालय द्वारा उनके तथा उनके साथियों के विरुद्ध वारंट जारी कर दिए गए थे। वारंट जारी होने के बाद उन्हें मजबूरन हाईकोर्ट की शरण में ली थी।