कस्बा: गढ़बनैली स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर, नाका चौक में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला
Kasba, Purnia | Apr 4, 2026 पवित्र रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।