रामगढ़: रामगढ़ में बाइक चोर गैंग सक्रिय, खाटूश्याम मंदिर के बाहर से श्रद्धालु की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर
Ramgarh, Alwar | Jul 30, 2026 रामगढ़ कस्बे में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। खाटूश्याम मंदिर के बाहर खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक मिनटों में चोरी हो गई। पूरी वारदात मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक शातिर युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है।