गोगरी: महद्दीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी उड़ाई, CCTV में कैद वारदात
पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर के गर्भगृह के समीप रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो दान पेटी टूटी हुई देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते