Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
sanjayk159
भुंतर के साथ लगते खोखन के जंगल में आग का तांडव: जीव-जंतु जलकर राख, ग्रामीणों में दहशत! #भुंतर #खोखनजंगल #हिमाचलन्यूज ...
Kullu, Kullu
| Mar 1, 2026
#भुंतर
#खोखनजंगल
#हिमाचलन्यूज
MORE NEWS
आनी में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक, विधायक लोकेन्द्र कुमार रहे उपस्थित
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा भृगु झील ट्रेकिंग शिविर का सफल आयोजन । Kullu Times जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (मनाली) के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 7 से 9 जुलाई 2026 तक समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर (लगभग 14,100 फीट) की ऊँचाई पर स्थित भृगु झील के लिए तीन दिवसीय ट्रेकिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहसिक खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। ट्रेक के दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया तथा टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। शिविर का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य प्रो. ज्योति बाला ने किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को ट्रेकिंग सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्वतीय क्षेत्रों में जिम्मेदार व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. कंचन का भी विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया और ट्रेक पर कूड़ा इकट्ठा करते हुए वापिसी की । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली ने शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस ट्रेकिंग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग, शिविर प्रभारी प्रो. ज्योति बाला, डॉ. कंचन तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026
केंद्र की सरकार ने हिमाचल को आपदा के समय ही हज़ारों करोड़ का बजट दिया है :- कंगना रनौत सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026
सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू में मोबाइल मेडिकल वैन आधारित स्वास्थ्य सेवा का किया शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, हर जरूरतमंद तक चिकित्सा सेवा पहुंचे : कंगना रनौत Kullu Times मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने आज कुल्लू जिले के ग्राम चंसारी में एनएचपीसी लिमिटेड के सहयोग से मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल वैन आधारित प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और यह पहल उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, आवश्यक दवाइयां तथा प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचेंगी, जिससे विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, नए एम्स, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर तथा डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी अनेक योजनाओं ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है। अब इसी सोच के अनुरूप मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। कंगना रनौत ने इस जनहितकारी पहल के लिए एनएचपीसी लिमिटेड तथा मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज की सराहना करते हुए कहा कि सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मोबाइल मेडिकल वैन हजारों लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। Kangana Ranaut BJP Himachal Pradesh
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026
भुंतर के साथ लगते खोखन के जंगल में आग का तांडव: जीव-जंतु जलकर राख, ग्रामीणों में दहशत! #भुंतर #खोखनजंगल #हिमाचलन्यूज ... - Kullu News