बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित सीओ कार्यालय में समाजसेवियों ने सीओ की कार्यशैली से प्रभावित होकर किया सम्मानित
Siyana, Bulandshahr | May 30, 2026
नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित सीओ कार्यालय में नगर क्षेत्र के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सीओ रामकरण सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया। शनिवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता सीओ कार्यालय पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था व कार्यशैली से प्रभावित होकर सीओ रामकरण सिंह को सम्मानित किया।