श्योपुर: मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर दांतरदा गांव में विशेष जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन
श्योपुर। जिले के दांतरदा गांव में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए आपदा सुरक्षा एवं मौसमी बीमारियों से बचाव पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को स्थानीय आपदाओं के अवसर पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।