श्योपुर: धनायचा गांव में मज़दूरी के पैसे माँगने पर एक युवक के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनायचा में एक युवक से मजदूरी के पैसे मांगने की बात को लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज सोमवार को शाम 6 बजे दी है।