श्योपुर: एक्सीलेंस स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, छात्रों ने कहा- नशे से दूरी ज़रूरी
श्योपुर। जिला पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी पखवाड़ा अंतर्गत आज सोमवार को दोपहर 3 बजे शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं अंत में सभी बच्चों को सामुहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।