श्योपुर: प्रेमसर में सड़क न बनने से नाराज़ ग्रामीणों ने लगाया जाम, श्योपुर-कोटा हाईवे 2 घंटे रहा बंद, एसडीएम के आश्वासन पर खुला
श्योपुर। श्योपुर तहसील के प्रेमसर से बिट्टलपुर गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को 11 बजे श्योपुर-कोटा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। यह जाम करीब दो घंटे तक चला। बिट्टलपुर गांव के ग्रामीणों के अनुसार प्रेमसर से गांव तक की सड़क वर्षों से खराब है। बरसात में यह रास्ता कीचड़ में बदल जाता है।