उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घाघरा यानी कर्णाली नदी के तेज बहाव में नेपाल की ओर से बहकर आए पांच जंगली हाथी फंस गए। हाथियों को तेज धार में बहते हुए गिरजापुरी बैराज की तरफ जाते देख वन विभाग और सिंचाई विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई। टीम ने बैराज के फाटक बंद कर पानी का बहाव नियंत्रित किया, जिससे हाथियों को सुरक्षित निकालने का मौका मिला। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच हाथियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया। रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 27, 2026