गुण्डरदेही: साजा रेलवे फाटक के पास सकरौद निवासी 26 वर्षीय कमलेश कोसरे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, जाँच कर रही गुण्डरदेही पुलिस
थाना गुण्डरदेही के ग्राम साजा से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रहा है जहाँ एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया मृतक का नाम कमलेश कोसरे निवासी सकरौद उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है मृतक केभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश को घर से टहल कर आता हूँ बोलकर निकला था रात में खाना खाने के समय उसको फ़ोन लगाया तो थोड़ा देर में आ रहा हूँ बोल कहा हर फ़ोन कर दिया थोड़े देर बाद फिर फ़ोन लगाया तो वह फ़ोन नहीं उठाया। फिर सुबह उसकी लाश साजा रेल्वे फाटक के पास मिलने की जानकारी मिला।