मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में डबल एनकाउंटर, तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर तहसीन और मुकेश ठाकुर हुआ लँगड़ा
पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों में से एक गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर तहसीन उर्फ तासीन पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी बरामद की है।