मनेर: महिनावा सूर्यमंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी, महिला घायल
Maner, Patna | May 1, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा सूर्य मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार महिला से सोने का चैन छीना, छीना झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान काजी मोहल्ले के नरेश पंडित की पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई है।