मुज़फ्फरनगर: रामपुरी के लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद, शेरपुर में बनेगा STP प्लांट, जलभराव से मिलेगी राहत, मंत्री कपिलदेव ने की बैठक
रामपुरी क्षेत्र की जलभराव समस्या के समाधान को लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित PWD गेस्ट हाउस में हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र के पुराने और नए नक्शों का अध्ययन कर समाधान पर चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि शेरपुर में लगभग 10 बीघा भूमि पर एसटीपी प्लांट प्रस्तावित है।