रॉबर्ट्सगंज: चुर्क चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत
सोनभद्र के चुर्क चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,जानकारी के अनुसार वार गांव निवासी प्रियांशु प्रजापति आम लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान छपका टोला के पास वार की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया।