कुशलगढ़: घाटा में टूटा बिजली तार बना काल, चार बेजुबान पशुओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार अचानक बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो बैल, एक गाय तथा एक अन्य पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है! घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।