जोकीहाट: अररिया में नदियों का कहर, स्कूल समाया, मस्जिद और घरों पर मंडरा रहा खतरा
Jokihat, Araria | Jul 29, 2026 अररिया के जोकीहाट में बकरा, कनकई और परमान नदियों के कटाव से हाहाकार मचा है। खिखरमानी गांव का प्राइमरी स्कूल नदी में समा गया है, मस्जिद और दर्जनों घर कटाव की जद में हैं। ग्रामीणों में दहशत है, सरकार से स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है।