बिंदकी: उमरगहना गांव में रिश्तेदारी की शादी में निमंत्रण पर आई अधेड़ महिला छत से गिरकर गंभीर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में अपने बहन की पुत्री की शादी में निमंत्रण में आई महिला रजुई देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी नित्ता प्रसाद निवासी मोहल्ला छिपहटी कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। महिला को बुधवार की सुबह 9:00 बजे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।