कोडरमा: झुमरीतिलैया में इमाम क्लीनिक के पास घर में चोरी करते चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इमाम क्लीनिक के पास एक बंद घर में चोरी कर रहे चोर को पुलिस ने मंगलवार को 10 बजे रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार तिलैया थाना के पुलिस पदाधिकारी अमिताभ देव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी करते समय धर दबोचा।