कटनी नगर: कटनी शहर के इंदिरा नगर में गहराया जल संकट, निवासियों ने की अतिरिक्त टैंकरों की मांग
कटनी शहर के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 स्थित इंदिरा नगर गली नंबर 1, 2 और 3 में भीषण जल संकट बना हुआ है। गली नंबर 1 का बोर फेल हो जाने से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। वर्तमान में केवल एक पानी का टैंकर लगभग 2000 से 2500 लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे टैंकर पहुंचते ही विवाद और मारामारी की स्थिति बन रही है