ऊंचाहार: लल्ली की चक्की चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान में विशालकाय अजगर घुसा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के लल्ली की चक्की चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरेन्द्र कुमार की कॉस्मेटिक की दुकान में एक विशालकाय अजगर घुस गया, अजगर दिखने से आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और वो दहशत में आ गए।सूचना वनविभाग की टीम को दी गई, मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर पकड़ा ,जिसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली