आरोन: रामपुर गांव के पास मोड पर डीजल लेकर जा रहे दो भाइयों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल कार जप्त चालक पकड़ा
Aron, Guna | Jun 20, 2026 आरोन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। आरोन अस्पताल में भर्ती घायल राजकुमार यादव ने बताया, रामपुर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर में और भाई गांव शहबाजपुर जा रहे थे। रामपुर के पास मोड पर कार ने पीछे से टक्कर मारी, दोनों घायल हो गए। कार जप्त कर पुलिस ने चालक को पकड़ा है। दोनों घायलों का आरोन अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।