अनूपपुर: बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 1.4 मिमी वर्षा दर्ज, तीन केंद्रों पर हुई बारिश
जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसतन 1.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। जारी रिपोर्ट के अनुसार अनूपपुर वर्षामापी केंद्र में 4.3 मिमी, वेंकटनगर में 2.4 मिमी तथा पुष्पराजगढ़ में 4.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।